July 26, 2026

कारी कोशी नदी में आए पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया हुआ क्षतिग्रस्त लगभग 12 हजार आबादी प्रभावित ।

Read Time:2 Minute, 11 Second

सूरज कुमार सिंह (बरारी)

कटिहार जिले के बरारी प्रखंड के मोहनाचांदपुर पंचायत को प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बने लगभग 20 वर्ष पुराना पुलिया कारी कोशी नदी में आए पानी के तेज बहाव के कारण पुलिया के बीच का एक पिलर टूट कर बह जाने से पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है तथा स्थानीय लोग जोखिम उठाकर पुलिया से आर-पार हो रहे हैं, इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के कारण इस इलाके के लगभग 12 हजार आबादी प्रभावित हो गई है, साथ ही अभी सावन माह को लेकर प्रत्येक सोमवारी को हजारों की संख्या में श्रद्धालु सोनाखाल के प्रसिद्ध शिव मंदिर में जल चढ़ाने तथा पूजा-पाठ करने पहुंचते हैं,वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र के सभी किसान और ग्रामीणों के लिए एक नई समस्या खड़ी हो गई है, ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी यह पुलिया क्षतिग्रस्त हुई थी, लेकिन सभी ग्रामीणों के सहयोग से आवागमन को सुचारू रूप से चलाने के लिए किसी तरह से इस पुलिया को मरम्मत कर काम चला रहे थे, लेकिन इस बार पूरी तरह से पुलिया टूट चुका है, साथ ही आपको बताते चलें कि मोहनाचांदपुर में प्रशासन का कैंप भी है, जो कि पुलिया के टूट जाने के कारण प्रशासन को भी आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, वहीं ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द इस पुलिया को मरम्मत करने की गुहार लगाई है_!!

Previous post चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ मोहर्रम त्योहार शांतिमय माहौल में हुआ संपन्न।
Next post मिस कॉल वाले प्रेमी को दो बच्चे की मां से हुआ प्यार और चला प्रेमी के दरवाजे पर हाई वोल्टेज ड्रामा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial