मिस कॉल वाले प्रेमी को दो बच्चे की मां से हुआ प्यार और चला प्रेमी के दरवाजे पर हाई वोल्टेज ड्रामा।
संजय कुमार (कोढ़ा)
दो बच्चों की मां को मिस कॉल वाले प्रेमी से हुआ प्यार और प्रेमी से मिलने अचानक आ पहुंची प्रेमी का घर और जोर जबरन प्रेमी के घर घुसने लगे तो प्रेमी के परिजन आश्चर्यचकित रह गए। जी हां यह मामला कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव का है।महिनाथपुर में जब अचानक दो बच्चे की मां महिनाथपुर निवासी दिनेश सिंह के घर में एक बच्चे के साथ बायजबरन घुसने का प्रयास करने लगी तो दिनेश सिंह के परिजन आश्चर्य चकित रह गए। क्योंकि दो बच्चे की मां को विक्की कुमार से मिस कॉल से प्यार हुआ था। और महिला अपने प्रेमी से मिलने आ धमकी। और यह चर्चा जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। और यह चर्चा सुनकर विक्की कुमार के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दरअसल यह मामला मोबाइल वाली मिस काल से प्रेम प्रसंग से जुड़ा था जिसको लेकर महिनाथपुर निवासी विक्की के दरवाजे पर कई घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। महिला बार-बार विक्की का घर जाने का प्रयास कर रही थी। वही विक्की के माता-पिता के द्वारा उन्हें बलपूर्वक घर में ताला बंदी कर रोका जा रहा था, कहा जा रहा था कि विक्की आएगा तब कोई फैसला किया जाएगा। मामले के विषय में बताया जाता है की बेरौली पुर्णिया निवासी दो बच्चे की मां कोढ़ा के महिनाथपुर निवासी दिनेश सिंह के 20 वर्षीय पुत्र विक्की से मिस कॉल मोबाइल के माध्यम से पंजाब के जालंधर में प्यार हो गया था। महिला का कहना था की विक्की हमें जालंधर से कोढ़ा यह कहकर ला रहा था की हम अपने घर में ही रखेंगे, ट्रेन से कटिहार लाने के दौरान कटिहार न लाकर हमें नवगछिया में ही छोड़ कर फरार हो गया। आने वक्त पिता का नाम व पता महिनाथपुर बताया जिसे काफी खोजबीन कर जब इनके घर पर रहना चाहती हूं तो विक्की के माता पिता के द्वारा घर का दरवाजा बंद कर दिया गया। वही महिला ने बताई की हम दोनो विगत दो वर्षों से प्यार करते आ रहे हैं। और महिला प्रेमी के परिजनों से घर में रहने देने को लेकर बार-बार गुहार लगा रही है।
