गंगा की धारा को स्वभाविक प्राकृतिक धारा मे पुर्नस्थापन के प्रसाय हुआ तेज ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
गंगा की वेगवती धारा की अपने स्वाभाविक प्राकृतिक धारा से भटक जाने से बायें किनारे स्थित मनिहारी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों मे बाढ़ कटाव कहर बनकर टूटा था। कटाव की जद मे आये शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों मे मची त्राहिमाम की सूचना मिलते ही सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा , बाढ़ कटावरोधी कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों , तकनीकी दल के अधिकारियों के साथ बाघमारा घाट पर बैठक कर सिंगलटोला से बाघमारा घाट तक बाढ़ कटावरोधी कार्य के निर्देश दिये थे। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश के आलोक में कार्य आरंभ भी हो गया।विभागीय हीलहवाला के कारण कटावरोधी कार्य के लिए पत्थर की पर्याप्त आपूर्त व्यवस्था अब-तक सुचारू नहीं हो पाने से ससमय कार्य पूरा होने में संशय है।दूसरी ओर प्रोजेक्ट हेड पंकज सांन्याल गुणवत्तापूर्ण कार्य ससमय पूर्ण कराने को लेकर बाघमारा घाट पर कैम्प किये हुए हैं।जानकारी दी कि विभागीय दिशा निर्देश के अनुरूप बैद्यनाथपुर मौजा में नदी की भटकी धारा को फिर से उसकी स्वाभाविक प्राकृतिक मार्ग मे पुर्नस्थापन को लेकर छः सौ मीटर मे नदी मार्ग मे बंडाल बनाकर इसकी धारा को दांयी ओर मोड़ने तथा बैद्यनाथपुर व कमाल पुर की सीमा पर दूसरी बंडाल तीन सौ मीटर नदी मार्ग मे बनाकर धारा को दूसरी ओर मोड़ने के प्रयास किया जा रहा है।साथ ही नदी की स्वाभाविक मार्ग में जमा गाद को हटाने के लिए प्रति दिन चार दर्जन से अधिक ट्रैक्टर कार्य कर रहे हैं।सताईस सौ मीटर तक नदी की स्वाभाविक मार्ग से गाद हटाकर नदी की धारा को दूसरी तरफ ले जाने के भगीरथ प्रयास जारी है।श्री संन्याल ने विश्वास जताया कि पत्थर प्राप्ति के मार्ग में आनेवाली गतिरोध दूर कर ली गयी है।एक दो दिन मे मिलने भी लगेगा।बेडवार का काम भी निर्धारित मानकों के अनुरूप कराये जा रहे हैं।ससमय कार्य पूरा कर लिये जाने के प्रति आश्वत दिखे।मनिहारी विधानसभा सभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे व ग्रामीण सिकंदर मंडल ने कहा कि सरकार के स्तर पर सिंगलटोला से बाघमाराघाट तक कटावरोधी कार्य निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप कराया जा रह है। बाढ़ कटाव के निमित्त चलाये जा रहे कार्यों के प्रति ग्रामीणों को भी सकारात्मक भूमिका निभानी होगी। जनजागरूकता व जन सहभागिता के बिना कोई भी प्रयास सार्थक नही हो सकता।
