July 28, 2026

कटिहार विधानसभा में किए गए आठ कार्यक्रमों का आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 48 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कटिहार विधानसभा में लोकसभा प्रवास योजना के अंतर्गत माननीय पूर्व मंत्री बिहार सरकार जनक चमार जी नई कटिहार विधानसभा में आठ कार्यक्रमों में शिरकत किया। हसनगंज मंडल में उन्होंने किय वोटर से संपर्क किया एवं भाजपा के नीति एवं सिद्धांत को उन्हें बताने का काम किया जनक चमार जी विधानसभा के सामाजिक विश्लेषण के आधार पर आवश्यक जाति समुदाय के नेताओं से भी संपर्क किया इसके अलावा जन सुविधा केंद्र जन औषधि केंद्र के लोगों के साथ भी इन्होंने चर्चा किया । इसके अतिरिक्त कटिहार ग्रामीण मंडल में अनुसूचित जाति बस्ती में भी इन्होंने संपर्क कर किस प्रकार केंद्र सरकार अनुसूचित जातियों के उत्थान के लिए कम कर रही है यह बताने का काम किया इसके बाद नगर दक्षिण मंडल में 249 नंबर बुध पर बुथ कमेटी के 21 सदस्य के साथ बैठक किया, साथही 44 नंबर वार्ड शक्ति केंद्र के प्रमुख, शह प्रमुख, प्रभारी एवं बुध अध्यक्षों के साथ चर्चा की इसके उपरांत नगर पश्चिम मंडल में पड़ने वाले सातों मोर्चा के संयुक्त बैठक को संबोधित किया संध्या 7:00 बजे माननीय विधायक पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी के आवास पर कटिहार विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में शिरकत किया इस पूरे कार्यक्रम में कटिहार के विधायक शह पूर्व उपमुख्यमंत्री बिहार तारकिशोर प्रसाद ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां को लोगों को बताने का काम किया किस प्रकार मोदी सरकार आने के बाद उज्ज्वला योजना सभी बीपीएल परिवार के सदस्यों को पांच पांच किलो अनाज आवास योजना महादलित परिवारों को तीन-तीन डिसमिल जमीन देने का काम निरंतर किया जा रहा है आज के कार्यक्रम मे भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय सम्मिलित रहे उन्होंने चर्चा करते हुए कहा कि अभी से लोकसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को लग जाने का आह्वान किया उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा में इस तरह से कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा के द्वारा किया जाना है इस विधानसभा प्रवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा ,पूर्व जिला अध्यक्ष लखी प्रसाद महतो, कृष्णा सहा राय, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह, गोविंद अधिकारी विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह, संयोजक धर्म नाथ तिवारी, विधानसभा के बी एल ए वन बबन कुमार झा,महामंत्री वीरेंद्र यादव समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Previous post नवनिर्मित लीगल ऐड डीफेंस काउंसिल कार्यालय का किया निरीक्षण ।
Next post निगम पार्षद के माता के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे विधान पार्षद एवं महापौर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial