नवनिर्मित लीगल ऐड डीफेंस काउंसिल कार्यालय का किया निरीक्षण ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार कटिहार के तत्वाधान में बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार,पटना एवं माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन कटिहार न्यायालय में किया गया। आयोजन के आरंभ जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी, प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय जज ऋषिकांत, डीएलएसए सचिव एडीजे अनिल कुमार, उप विकास आयुक्त सौरभ सुमन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रीमती रश्मि और अधिवक्ता संघ के सचिव रमेश प्रसाद जयसवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए उद्घाटन किया गया । इस क्रम में डीएलएसए अध्यक्ष हेमंत कुमार त्रिपाठी द्वारा अपने टीम के साथ नयालया में गठित सभी बेंचों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम जिला जज ने सभी पीठासीन पदाधिकारी से मिलकर अभिप्रेरित करते हुए बेंच में वादों के निस्पादन की स्थिति का जायेजा लिया और अपने वादों का निस्पादन के लिये न्यायालय आए कई लोगो से भी जिला जज श्री त्रिपाठी मिले और उनकी समस्याओं को सुना। वही कार्यकारी अध्यक्ष बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह एवं पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्तिपुरनेन्दू सिंह, सदस्य सचिव राजेश नारायण सेवक पाण्डेय एवं रोहित कुमार, सहायक निबंधक, बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा कटिहार न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का घूम घूम कर जायेजा लिया गया।न्यायमूर्ति के द्वारा न्याय सदन के विभिन्न आयामों- प्रबंध कार्यालय, नवनिर्मित लीगल ऐड डीफेंस काउंसिल कार्यालय का बारीकी से निरीक्षण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत के बेंचों का भी निरीक्षण किया गया साथ ही लोक अदालत में आये पक्षकारों का भी लोक अदालत से मिलने वाले लाभ के संदर्भ में जानकारी ली गयी।डीएलएसए अध्यक्ष सह जिला जज हेमंत कुमार त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया की हर बार की तुलना में इस बार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कटिहार ने अपने टारगेट को पार करते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम किया है। जिसकी सफलता के लिए डीएलएसए सचिव सह एडीजे अनिल कुमार राम के नेतृत्व के नेतृत्व में बारसोई सहित कुल 18 बेंच गठित किए गए थे। जिसमें प्री लिटिगेशन , बैंक आदि के कुल 2394 कैस एवं 308 कंपाउंडेबल केस, 71 बिजली के केस सहित कुल 3255 वादों का निष्पादन करते हुए 47 लाख 78 हजार की रकम सेटल किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान हर बार की भांति इस बार भी अपना परिवार एनजीओ द्वारा निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया था। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी गण मौजूद सहित एडीएम विजय कुमार ,डीडीसी सौरभ सुमन, एसडीओ आलोक कुमार सहित कई अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
