विधान पार्षद ने सालमारी बाजार का किया दौरा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार )
विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को सालमारी बाजार बुलाकर सालों से बाजार वासियों को और रही कठिनाइयों से अवगत कराया। जिसको लेकर बाजार वासियों को एक प्रमुख मांग पत्र बाजार के बीचो बीच सालों साल जलजमाव की समस्याओं से निदान हेतु सड़क एवं नाला निर्माण करने का मांग पत्र विधान पार्षद अशोक अग्रवाल को दिया।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारियों से दूरभाष के माध्यम से बात कर इस सड़क को बनाने को लेकर जल्द सभी प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश दिया है।विधान पार्षद ने बताया कि विभागीय द्वारा सभी प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने के बाद पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से मिलकर जल्द इस सड़क और नाला का निर्माण कराने का आश्वासन लोगों को दिया है। सैकड़ों की तादाद में लोगों ने विधान पार्षद को मांग पत्र देते हुए बताया कि आए दिन इस सड़क पर जाम तथा जलजमाव की समस्याओं से काफी ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ दूरदराज से आने वाले व्यापारियों को भी बाजार में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के साथ विधान पार्षद बारसोई अनुमंडल प्रतिनिधि अक्षय सिंह, आदर्श अग्रवाल व्यवसायिक संघ सालमारी के अध्यक्ष गोपाल कुमार अग्रवाल, सुमंत मुखर्जी, आशीष शर्मा, मनीष कुमार अग्रवाल, अमित कुमार भगत, अरुण कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह अन्य सैकड़ों की तादात में व्यवसाई संघ के सदस्यगण एवं ग्रामीणगन मौजूद रहे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
