तीन लीटर विदेशी शराब तथा एक मोटरसाइकिल सहित युवक गिरफ्तार।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में आगामी होली त्यौहार को लेकर जहां शराबबंदी को पूरी तरह सशक्त बनाने में पुलिस जुटी हुई है तो वही शराब तस्कर भी नए-नए तरीके से शराब की तस्करी कर रहे हैं ।संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक युवक को 3 लीटर विदेशी शराब तथा मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरनी गांव से रामभद्रपुर कीओर मोटरसाइकिल से एक युवक विदेशी शराब लेकर जा रहा है। इसी दरमियान बोरनी, रामभद्रपुर शकरपुरा,डंडखोरा सड़क के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामभद्रपुर के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । पुलिस की वाहन चेकिंग अभियान को देखकर बोरनी की तरफ से आ रहा मोटरसाइकिल सवार युवक मोटरसाइकिल घुमाने लगा तभी पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ लिया गया और मोटरसाइकिल की तलाशी ली गई। जिसमें 750 एम एल के 4 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया तथा मोटरसाइकिल बीआर 39डी 3424 को जब्त कर लिया गया है । युवक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरनी गांव निवासी 35 वर्षीय राजेश कुमार पोद्दार पिता रतनलाल पोद्दार के रूप में हुई है।युवक को जेल भेज दिया गया है।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
