मनिहारी में बिजली चोरी का भंडाफोड़, बर्फ फैक्ट्री में अवैध खपत पर ₹3.23 लाख जुर्माना।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी उर्जा विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोहरपुर स्थित जगबाटी निवासी मोहम्मद शाकिन के मुर्गी फार्म एवं बर्फ फैक्ट्री पर बिजली चोरी का खुलासा किया है।विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार ने बताया कि आरोपी मोहम्मद शाकिन पिता सकिरूदीन के विरुद्ध कांड संख्या 159/25 दर्ज करते हुए ₹3,23,000 (तीन लाख तेईस हजार रुपए) का जुर्माना लगाया गया है।छापेमारी के दौरान यह पाया गया कि शाकिन अपनी बर्फ फैक्ट्री में अवैध रूप से बिजली की खपत कर रहा था। इस कार्रवाई में एसटीएफ के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार, विद्युत कार्यपालक अभियंता ललित कुमार, सहायक अभियंता अमिताभ कुमार, जेई अभिजीत कुमार और विभागीय मिस्त्री भी शामिल थे।विभाग ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
