November 5, 2026

केवाला हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र के केवाला गांव में हुई हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी सर्वजीत यादव आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया। मनिहारी थानाकांड संख्या 62/25 में नामजद आरोपी सर्वजीत यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष पंकज आनंद के अनुसार, 12 मार्च 2025 को केवाला निवासी कविता देवी के साथ आरोपी सर्वजीत यादव ने मारपीट की थी, जिससे गंभीर चोटें आने के कारण कविता देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। काफी दिनों से फरार चल रहा आरोपी अंततः पुलिस के हत्थे चढ़ गया।कांड की जांच खुद थानाध्यक्ष पंकज आनंद कर रहे हैं।

Previous post पुलिस ने बदमाश को एक देशी कट्टा तथा चार जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार भेजा जेल।
Next post बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial