कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश,पुनम पासवान के स्वागत में उमड़ी भीड़
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के नव मनोनीत सचिव और राजस्थान की सह प्रभारी पूनम पासवान का कटिहार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेसियों ने नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मशरुर आलम, सौरभ कुमार, पंकज यादव और अमित पासवान के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूनम पासवान ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ेंगी। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय ने पूनम पासवान की तारीफ करते हुए उन्हें मृदु भाषी, मिलनसार और संगठनकर्ता बताया। इस मौके पर जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
More Stories
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
तब्लीगी इज्तेमा की तैयारियां पूरी, जायरीन की सुविधा के लिए जारी हुआ नक्शा31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सालेहपुर-महेशपुर में होगा तीन दिवसीय इज्तेमा, रोशनी, पार्किंग और अन्य बुनियादी सुविधाओं की गई व्यवस्था
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र के सालेहपुर-महेशपुर में 31 अक्टूबर, एक और दो नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले...
