September 7, 2026

महज दो सौ रुपये के खातिर मासूम छात्र की हत्या,आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जांच में जूटी पुलिस

Read Time:2 Minute, 29 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनसाही थाना क्षेत्र के मनसाही हाट के पास द होराइजन निजी आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई करनेवाले दस वर्षीय( किशोर) जीशू की विद्यालय संचालक ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ पिटाई कर जान ले ली। वह पांचवी वर्ग का छात्र था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों व परिजनों ने विद्यालय का घेरावकर विद्यालय प्रवंधक को बंधक बना लिया।पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक राय मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।फोरेंसिक दल भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों की सत्यापन की। मृतक छात्र की मां संजो देवी की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 97/24 दर्जकर त्वरित कार्वाई करते हुए पुलिस से प्राथमिकी नामजद आरोपी द होराइजन आवासीय विद्यालय के निदेशक कमल कुमार निराला एवं उनके सहयोगी ,विद्यालय के ही पूर्ववर्ती छात्र रहे 20 वर्षीय मोहम्मद राजा रौतारा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार भी द होराइजन आवासीय विद्यालय पहुंचकर मामले की तहकीकात की ।इस मर्माहत कर देनेवाली घटना में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।पुलिस इस घटना से जुड़ी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।महज बारह घंटे के अंदर इस घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की आमलोगों ने सराहना की है,लेकिन महज दो सौ रुपये के लिए मासूम छात्र की विद्यालय के निदेशक द्वारा पिटाई कर जान लेने की बात गले उतर नही रही है। बहरहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Previous post कटिहार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश,पुनम पासवान के स्वागत में उमड़ी भीड़
Next post राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप के आयोजन समिति की बैठक संपन्न, टूर्नामेंट की सफलता पर हुई चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial