May 26, 2026

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का कटिहार में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Read Time:1 Minute, 52 Second

कटिहार( प्रवीण कुमार)

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ प्रेम कुमार का पटना से कटिहार कैपिटल एक्सप्रेस के द्वारा आगमन पर कटिहार स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कटिहार के विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सम्मिलित हुए और पूर्णिया रुपौली विधानसभा के उपचुनाव के प्रचार में सम्मिलित होने के लिए रूपौली रवाना हुए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज राय, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सीमा झा, प्रदेश क्रीडा प्रकोष्ठ सह संयोजक बब्बन झा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज सरकार, किसान मोर्चा के महामंत्री नीरज आजाद, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष सोनू सिन्हा, सहकारिता के सजोयक उमेश सिंह, मंटू शाह, पश्चिम मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, उत्तर मंडल के महामंत्री शंभू शरण, परिमल झा, संतोष सिंह, प्रशांत राय सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post मुखिया ने फिता काटकर किया हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ
Next post जनसुराज मंच ने कटिहार में किया बुद्धिजीवियों का बैठक -बैठक में चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं पत्रकार ने लिया भाग
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial