May 26, 2026

जनसुराज मंच ने कटिहार में किया बुद्धिजीवियों का बैठक -बैठक में चिकित्सक, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं पत्रकार ने लिया भाग

Read Time:4 Minute, 49 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

जनसुराज विचार मंच के तत्वावधान में ऋषि भवन में बुद्धिजीवियों का बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रवीण कुमार झा ने किया। संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया। बैठक में शहर के बुद्धिजीवी में चिकित्सक, प्रोफेसर, अधिवक्ता, पत्रकार, व्यवसायी सहित बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रवीण कुमार झा ने कहा कि कटिहार जिले में जनसुरज के विचारधाराओं से बुद्धिजीवी के साथ-साथ आम लोग जुड़ रहे हैं। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा से आम लोग बड़ी संख्या में जनसुराज से जुड़े रहे हैं। पिछले दिनों पद यात्रा के क्रम में कटिहार वासी जनसुराज की विचार से सहमत हुए और जुड़ना प्रारंभ हो गया है। अब बुद्धिजीवी भी जनसुरज मंच के विचार से बड़ी संख्या में जुड़ रहे हैं। आज के बैठक में कई बुद्धिजीवी जुड़े है। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता रेणू तिवारी ने कहा कि बिहार की दशा और दिशा में पुल पुलिया का धाराशाही होना, अब आवागमन में सभी लोगों को यात्रा करने में डर लगता है। बिहार में बढ़ती भ्रष्टाचार से अब लोग ऊब रहे हैं। इसलिए जान स्वराज के विचार को अपनाने की जरूरत है। बैठक को डॉक्टर शैलेंद्र मोहन ठाकुर ने कहा कि जन-जन तक यह भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने बारे में प्रचार प्रसार नहीं होगा। तब तक इसमें सुधार नहीं होगा। इसके लिए हम सब को सुधार की दिशा में आगे बढ़ना होगा। रेलवे के अधिकारी अप्पू झा अपूर्वा ने कहा कि जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बारे में विभिन्न राजनीतिक दलों में हलचल मच गई है।पिछले दिनों राजद प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जारी लेटर में कई अशुद्धियां देखी गई और उसमें प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा जनसुराज की चर्चा की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी संतोष गुप्ता ने कहा कि बिहार आज भी पिछड़ा राज्य है। हम शिक्षित नहीं हो पाते हैं, ना जागरूक कर पाते हैं।इसीलिए शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए जागरूकता होना जरूरी है। शिक्षा जनसुराज एक विचार मंच है। जो बच्चों की शिक्षित करने की दिशा में जन जागरण अभियान चला रही है। बैठक को अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि जनसुराज मंच के द्वारा जनहित में कार्य कर रही है। जो प्रशंसनीय है। बैठक को संबोधित करते हुए समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि जनसुरज के संस्थापक प्रशांत किशोर के द्वारा संपूर्ण बिहार राज्य में आम लोगों को पदयात्रा कर जागरूक किया जा रहा है। जिसके परिणाम बड़ी संख्या में लोग जान स्वराज से जुड़े रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए इनकम टैक्स के अधिवक्ता राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम बदलेंगे, तो देश बदलेगा। सबसे पहले अपना विचार को बदलना होगा। बैठक को शिक्षक नूर आलम, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार मिश्रा, डॉक्टर मोहम्मद मुस्तफा, अनिल कुमार सिंह, समरेंद्र नाथ तिवारी, राजीव रंजन, नवीन कुमार, सूरज कुमार, अजय उपाध्याय, अजय कुमार गुप्ता, गुरमीत सिंह, राकेश कुमार, अमित रमन, अजय भारती, नसीम अख्तर, प्रियांशु कुमार, राजेश कुमार झा सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों ने भाग लिया और अपना अपना विचार प्रकट किया।

Previous post पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री का कटिहार में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Next post मनिहारी में सम्पूर्णता अभियान का द्वीप प्रज्वलित कर किया गया आगाज
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial