May 26, 2026

विद्यालय परिसर में स्थापित किए गए डॉ० लोहिया की प्रतिमा पर सभी ने किया माल्यार्पण

Read Time:2 Minute, 44 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

मोहनपुर के उच्च विद्यालय परिसर में डॉ० राममनोहर लोहिया की जयंती पर दिवंगत पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव द्वारा स्थापित किए गए डॉ० राममनोहर लोहिया की प्रतिमा पर सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्य रूप से राजद के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव वंदना यादव,पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ० रामप्रकाश महतो के अलावा कई जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान राजद के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव वंदना यादव ने कहा कि ने कहा कि डॉ० लोहिया प्रखर समाजवादी नेता, प्रसिद्ध विचारक व चिंतक थे। डॉ० लोहिया संघर्षशील नेता व महान अर्थशास्त्री भी थें। उन्होंने कहा कि हम सबों को उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चल कर ही देश व समाज का विकास संभव है। वंदना यादव ने कहा कि मेरे पूजनीय पिताजी पूर्व मंत्री स्व० महेंद्र नारायण यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा डॉ० लोहिया की प्रतिमा विद्यालय परिसर में स्थापित की गई थी आज उनके जयंती पर सभी लोग माल्यार्पण कर डॉ० लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी का सपना था कि मोहनपुर विद्यालय का नाम भी डॉ० लोहिया के नाम पर हो उम्मीद है कि सभी के सहयोग से जल्द वह सपना भी पूरा होगा।मौके पर पूर्व मंत्री डा०राम प्रकाश महतो,संजय कुमार मंडल प्राचार्य, गुरुदेव यादव, शिक्षिका अंशु कुमारी, नागेंद्र निराला,मुकुल यादव, मुखिया मंडल वासुलाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग एवं विद्यालय के छात्र-छात्रा भी मौजूद रहे।

Previous post प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के घर पर कोर्ट का इस्तिहार चस्पा, पुलिस ने की विधिवत तामिला
Next post फिर 40 किलो कि विशालकाय मछली बनी चर्चा का विषय।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial