May 26, 2026

प्राथमिकी नामजद अभियुक्त के घर पर कोर्ट का इस्तिहार चस्पा, पुलिस ने की विधिवत तामिला

Read Time:1 Minute, 21 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड संख्या 24/25 में नामजद अभियुक्त दिनेंद्र नाथ मौआर उर्फ दीनू मौआर के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी इस्तिहार का पुलिस द्वारा विधिवत तामिला कर दिया गया। मनिहारी थाना पुलिस ने अभियुक्त के आवास पर कोर्ट से प्राप्त इस्तिहार को चस्पा करते हुए कानूनी प्रक्रिया पूरी की।अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है और गिरफ्तारी से बच रहा है। ऐसे में न्यायालय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अब आगे कुर्की जब्ती की प्रक्रिया की तैयारी में जुटी हुई है।थाना प्रभारी पंकज आनंद ने बताया कि कानून के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी और अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर कांड के विवेचनाधिकारी राज कुमार सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Previous post दहेज हत्या का आरोपी सहित तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी भी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Next post विद्यालय परिसर में स्थापित किए गए डॉ० लोहिया की प्रतिमा पर सभी ने किया माल्यार्पण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial