आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई छापामारी 165 लीटर शराब जब्त
– संवाददाता अनुज तिवारी
उन्नाव न्यूज़ : आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पुलिस थानों के सहयोग से कुल 8 अभियोग पंजीकृत कर 165 लीटर शराब बरामद की गई व 200 किग्रा. लहन मौके पर नष्ट किया गया।आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में कृत कार्यवाही तहसील बीघापुर : प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर मय हमराह व स्थानीय पुलिस स्टाफ थाना बिहार के साथ तहसील बीघापुर के अंतर्गत ग्राम परसण्डा में कई घरों व तालाब किनारे दबिश दी गयी , दबिश के दौरान लगभग 102 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ऋषी कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 नर्मदा शंकर मिश्रा व सरोजनी पत्नी स्व0 नर्मदा शंकर मिश्रा निवासी परसण्डा को गिरफ्तार करते हुए थाना बिहार में अभियोग पंजीकृत कराया गया। तहसील सदर : आबकारी निरीक्षक, सदर, उन्नाव कुलदीप बहादुर सिंह मय हमराह व स्थानीय पुलिस कोतवाली गंगाघाट की सँयुक्त कार्यवाही में चंपापुरवा तिराहा से राहुल गौतम पुत्र श्री कृष्ण गौतम निवासी ग्राम चंपापुरवा थाना गंगाघाट उन्नाव को दीवाना ब्रांड के 15 अवैध पौव्वों तथा दीपू प्रजापति पुत्र राजाराम प्रजापति निवासी मुगलपुर थाना अचलगंज उन्नाव को दीवाना ब्रांड के 15 अवैध पौव्वों के साथ गिरफ्तार कर कुल 6 लीटर शराब बरामद करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किये गए। तहसील सफीपुर : प्रमिला रावत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 सफीपुर द्वारा माह हमराह ग्राम उरई खेडा व खादिम अली खेडा में दबिश के दौरान 14 लीटर अवैध शराब बरामद कर विमलेश कुमार पुत्र कालीचरण निवासी ग्राम दरौली थाना सफीपुर उन्नाव व राम सिंह पुत्र करण निवासी उरई खेड़ा थाना एफ 84 को गिरफ्तार करते हुए 2 अभियोग पंजीकृत किये गए। तहसील हसनगंज : अमित कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 हसनगंज द्वारा मय हमराह ग्राम माखी में दबिश के दौरान 1 अभियोग पंजीकृत कर 35 लीटर अवैध शराब बरामद की गई व मौके पर 200 किग्रा. लहन नष्ट किया गया।तहसील बांगरमऊ : राज लक्ष्मी आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 बांगरमऊ द्वारा मय हमराह ग्राम कांटा गुलजारपुर में दबिश के दौरान 1 अभियोग पंजीकृत कर 8 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
