July 20, 2026

जनता दरवार में 16 मामलों का निष्पादन, दस नये प्रतिवेदित ।

Read Time:1 Minute, 1 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सरकार की दिशानिर्देश के आलोक मे भूमि विवादों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन के लिए सीओ एवं थानाध्यक्ष के संयुक्त तत्वाधान मे थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार को जनता दरवार का आयोजन किया जाता है।इसी आलोक मे शनिवार को आहुत जनतादरवार में पूर्व से लंवित 19 मामलों मे से 16 का ऊभयपक्षों की सहमति से निष्पादन किया गया,जबकि 10 नये मामले प्रतिवेदित हुए। जनता दरबार में मामलों की सुनवाई कर रहे राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद ने जानकारी दी कि नये प्रतिवेदित मामलों से संबद्ध में उभय पक्षों को अपना पक्ष रखने की सूचना दी जाएगी। इस अवसर पर एस आई संजय यादव मौजूद थे।

Previous post श्मशान घाट जाने वाले सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिले वार्ड पार्षद ।
Next post रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी का चक्का उतरा।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial