July 20, 2026

श्मशान घाट जाने वाले सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक से मिले वार्ड पार्षद ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

मनोरंजन साहा (बारसोई)

बारसोई नपं वार्ड नंबर 12 के मौलानापुर स्थित श्मशान घाट जाने वाली मुख्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर वार्ड पार्षद रोहित कुमार भगत ने बलरामपुर बिधायक महबूब आलम से रविवार को उनके निजी आवास में मुलाकात करते हुए उक्त सड़क निर्माण का मांग किया। ज्ञात हो कि यह सड़क जनहित में अति-आवश्यक है और बारिश के दिनों में इस सड़क से आवागमन संभव नहीं है । इस संबंध में वार्ड पार्षद ने बताया कि श्मशान घाट जाने हेतु मुख्य सड़क वार्ड नंबर 12 के महबूब टेंट हाउस के घर होकर जाती है जो वर्तमान में कच्ची सड़क है और वर्षा ऋतु में इस सड़क उपयोग नहीं हो पाता है । जिसके कारण जरूरतमंदों को शमशान घाट जाने के लिए नदी किनारे पुल के नीचे से जाना पड़ता है। उक्त मार्ग से लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । उनके हित को ध्यान में रखते हुए इस सड़क का मांग बलरामपुर विधायक महबूब आलम से करने हेतु एक मांग पत्र सौंपा गया है । साथ ही नपं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में भी अवगत कराया गया । वार्ड पार्षद रोहित कुमार ने आगे कहा कि विधायक महबूब आलम ने उक्त सड़क के उपयोगिता को समझते हुए अविलंब इसका निर्माण कराने हेतु जरूरी कदम उठाते हुए जल्द पीसीसी सड़क का निर्माण करवाएं जाने का आश्वासन दिया है।

Previous post हज़रत आमना एकेडमी में वार्षिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Next post जनता दरवार में 16 मामलों का निष्पादन, दस नये प्रतिवेदित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial