नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा रैली का हुआ आयोजन
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर— रिपोर्ट नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा प्रति वर्ष भारत देश में 25 अगस्त से आठ सितंबर तक मनाया जाना है जिसके तहत नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की जाती है । यह विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से किया जाता है और कॉर्निंयल अंधता से पीड़ित लोगों को अंधता से मुक्ति दिलाने हेतु यह कार्य किया जाता है। नेत्र विभाग जी0एस0वी0एम0 मेडिकल कॉलेज द्वारा नेत्रदान पखवाड़े के उपलक्ष में रैली का आयोजन किया गया जिसमें सुपरिटेंडेंट इन चीफ़ हैलेट अस्पताल डॉक्टर (प्रो) आर0के0 मौर्य , विभागाध्यक्ष डॉक्टर(प्रो)परवेज़ ख़ान तथा आयी बैंक इंचार्ज और कानपुर ऑफ्थेलमिक सोसाइटी की अध्यक्ष डॉक्टर (प्रो) शालिनी मोहन की अगुवाई में किया इस अवसर पर नेत्र विभाग के सभी संकाय सदस्य डॉक्टर पारुल सिंह, डॉक्टर सुरभि अग्रवाल, डॉक्टर नम्रता पटेल ने भी रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया । यह रैली प्रिंसिपल ऑफ़िस मेडिकल कॉलेज कानपुर से प्रारंभ होकर मोतीझील तक गयी और वापस मेडिकल कॉलेज में समाप्त हुई । विभागाध्यक्ष डॉक्टर परवेज़ ख़ान ने कहा कि जनमानस से अपील हे कि नेत्रदान बड़ी संख्या में आगे आयें और कॉर्नेल अंधता को भारत देश से मुक्त कराए। नेत्रबैंक प्रभारी डॉक्टर शालिनी मोहन ने कहा कि इन जागरूकता कार्यक्रम से लोगों में नेत्रदान कदमों का उत्साह होता है और इस कारण इस पखवाड़े के दौरान लगातार 4 बार नेत्रदान होकर आठ कॉर्निया नेत्र विभाग के आयी बैंक को मिली जो की एक बड़ी उपलब्धि है ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
