विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अरमापुर छठ पूजा घाट नव निर्माण का किया भूमि पूजन
संवाददाता अनुज तिवारी
कानपुर–आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, अरमापुर छठ पूजा घाट नव निर्माण का भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 2.83 करोड़ है। विधायक ने बताया कि अग्रिम छठ पूजा की तैयारी छठ घाट को तैयार करके,पूर्व में ही कर लेंगे।जिससे आने वाले समय में छठ की पूजा करने वाली माताओं, बहनों, एवं भक्तों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि इसी तरह और रविदासपुरम बड़ी नहर पर भी छठ पूजा घाट पूजन के लिए तैयार कराया जा रहा है।विधायक ने बताया कि विधानसभा अंतर्गत छोटे बड़े मिलाकर सभी 18 छठ पूजन घाट है, जिनका जीर्णोद्धार अग्रिम छठ पूजा से पहले हो जाएगा।इसके लिए अभी से युद्ध स्तर पर तैयारियों को पूर्ण कराने का काम प्रारंभ कर दिया है। विधायक ने कहा कि अभी से, लगभग 2 माह पूर्व से ही, भले ही छठ पूजा करने वाले भक्तों ने, अपनी व्यवस्थाओं को प्रारंभ ना किया हो,लेकिन उनकी पूजन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कराने में अभी से, सभी घाटों का निरीक्षण करने उपरांत लाइट, मंच, बेदियों को बनाने का,एवं नहर पर सीढ़ियां तथा संपर्क मार्ग दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। उसी कड़ी में आज यह तीसरा पूजन कार्यक्रम, छठ मैया के घाट का पूजन करके शिलान्यास किया गया और निर्माण कार्य भी,आज ही से प्रारंभ करा दिया। विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर पार्षद दीपक सिंह पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गण, श्री छठ पूजन समिति के अध्यक्ष महामंत्री गण मनीष श्रीवास्तव, संजय तिवारी, अभिनव दीक्षित, राजा पंडित, आदि लोग मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
