May 25, 2026

नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Read Time:1 Minute, 15 Second

शिमला— संवाददाता अनुज तिवारी

बीबीएन में नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने का एक मामला प्रकाश में आया है । जानकारी अनुसार गिरोह के एक सदस्य को जनता द्वारा  पकड़ लिया गया। चार लोगों के गिरोह में से 3 लोग भागने में फरार हुए जबकि 1 लोग जनता के हत्थे चढ़ गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक साई रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास यह व्यक्ति अपना अगला शिकार ढूंढ रहा था तभी लोगों की समझ बुझ ने इसे पकड़ लिया और उसे धर दबोचा। लोगों को कहना है यह पिछले कई दिनों से यहां से लोगों को लूट रहा था और सबसे पहले असली मोबाइल दिखाते थे और जब मोबाइल देने की बारी आती तो एक कांच का टुकड़ा उन्हें पकड़ा देते और वहां से फौरन रफूचक्कर हो जाते हैं । मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्यवाही की जा रही है ।
Previous post कटिहार राधिकापुर डेमू के इंजन में लगी आग बाल बाल बचे यात्री ।
Next post सामाजिक एकता को समर्पित जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial