फरार नक्सली को किया गिरफ्तार
आशीष कुमार
कोंच। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 29 वी वाहिनी गया के कमांडेंट श्री परमजीत सिंह सलारिया के दिशा निर्देश पर उप कमांडेंट श्री ज्ञानेंद्र कुमार के निगरानी में एसएसबी कोंच के कंपनी कमान्डर अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोंच पुलिस के संयुक्त छापेमारी में कोंच थाना काण्ड सं. 41/2018 में फरार चल रहे नक्सली भोली यादव, पिता स्व.शिवालक यादव, ग्राम- जोगिया, थाना-गुरुआ को उसके गाँव में से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली भोली यादव की तलाश काफी समय से की जा रहा थी। एसएसबी कोंच के कंपनी कमान्डर अनिल कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाए जाएंगे ताकि 3 नवम्बर 21 को होने वाले पंचायत चुनाव में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो पाए। गिरफ्तार नक्सली को अगली कार्रवाई के लिए कोंच थाना को सुपुर्द कर दिया गया।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
