May 26, 2026

अनुमंडल पीजीआरओ को दी गई विदाई

Read Time:1 Minute, 14 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी गयानंद यादव के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन मनिहारी के अनुमंडल सभागार में किया गया जहां उनको पुष्पगुच्छ देकर माला पहनाने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी,डीएसपी समेत अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। पीजीआरओ गयानंद यादव के कार्यकाल की प्रसंशा की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार,मनिहारी अंचलाधिकारी राजेश रंजन,अमदाबाद सीओ सुश्री स्नेहा कुमारी,पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता,राजस्व पदाधिकारी विवेक आनंद,बीडीओ रणधीर कुमार,अमदाबाद राजस्व पदाधिकारी अनुपम कुमार,बीडीओ दुर्गेश कुमार, एमओ राहुल कुमार मौजूद रहे।

Previous post विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता एवं जांच शिविर का किया आयोजन
Next post कबैया गांव में मखाना स्नैक्स प्रोसेसिंग यूनिट का किया गया उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगा रोजगार ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial