September 14, 2026

साक्षरता दिवस पर बच्चों ने लिया शिक्षित बनने का संकल्प।

Read Time:1 Minute, 9 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में मंगलवार को साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने साक्षर बनने तथा शिक्षा के महत्व को समझने का संकल्प लिया। प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना जरूरी है। शिक्षित और जागरूक समाज ही देश को सशक्त बना सकता है। इस अवसर पर क्विज एवं ड्रॉइंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम को शिक्षिका नवीना खातून, शिक्षक प्रमोद कुमार राम और शिक्षिका नेहा प्रवीण ने सहयोग दिया।

Previous post मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Next post जबदपुर में अग्निकांड का कहर: दो आशियाने समेत लाखों की संपत्ति राख, पीड़ित के मुआवजे की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial