November 4, 2026

खेतों में झूलते बिजली के तारों से किसान परेशान

Read Time:1 Minute, 11 Second

हसनगंन प्रखंड क्षेत्र के जगरनाथपुर पंचायत स्थित पदमपुर मोड़ समीप में एग्रीकल्चर विधुत तार और खंभा खेत की ओर झुका हैं। किसान खेतों में झूलते बिजली के तारों से परेशान हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही से किसी दिन कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस को लेकर गांवों के किसान मो मुर्सिद, कैलाश कुमार, राहुल कुमार आदि ने बताया एग्रीकल्चर विद्युत तार खेत की ओर झुक गया है। कई बार विभाग को इसकी जानकारी दी गई। लेकिन इसकी मरम्मत नहीं किया जा रहा है। किसानों ने कहा की खेती बाड़ी में काफी परेशानी होती है। मजदूर और अन्य लोगों के बिजली के संपर्क में आने से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र के किसानों ने बिजली विभाग से मरम्मत कराने की मांग किया हैं।

Previous post तीन दिवसीय आध्यात्मिक योग प्रशिक्षण शिविर एवं कोटि लिंगेश्वरार्चन महानुष्ठान आरंभ
Next post जदयू नेता ने विसी में माध्यम से कई सड़कों का निर्माण कार्य का किया मांग ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial