May 24, 2026

पुलिस ने देसी पिस्टल के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 30 Second



बारसोई पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर पंचायत के सरस्वती टोला से छापेमारी कर एक देसी पिस्टल के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने रविवार को प्रेस वार्ता जारी कर पत्रकारों को जानकारी दि । एसडीपीओ ने बताया कि बीते रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर शराब तस्कर के छापेमारी करने को गठित पुलिस दल जिसमें थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, अशोक दुबे सहित अन्य द्वारा नगर पंचायत के सरस्वती टोला में छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान आधी शराब से भरी बोतल एवं एक देसी लोडेड पिस्टल एक कारतूस के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । दोनों आरोपी की पहचान बाटुल दास 26 वर्ष निवासी सरस्वती पारा एवं दुसरा रोहित सिंह 37 वर्ष जिला पटना के रूप में हुई है । इस संबंध में एसडीपीओ ने हर बिंदु पर गहनता पूर्वक छानबीन करने की बात बताई है तथा गिरफ्तार दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है

Previous post रोटरी गया सिटी ने मनाया दीपोत्सव
Next post लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष के जन्मदिन धूमधाम से मनाया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial