एएनएम कॉलेज में छात्राओं का हंगामा, शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज में सोमवार को छात्राओं ने एक शिक्षिका के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि संबंधित शिक्षिका लगातार उन्हें प्रताड़ित करती हैं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर अपमानित करती हैं। इसको लेकर छात्राओं में भारी आक्रोश देखा गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर से जांच टीम को मानिहारी भेजा गया। जांच टीम ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। टीम के सदस्यों ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इधर नाराज छात्राओं ने मनिहारी–कटिहार मुख्य मार्ग को जाम कर “हमें न्याय चाहिए” के नारे लगाए। सड़क जाम के कारण कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर एसडीएम मौके पर पहुंचे और छात्राओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद जाम हटाया गया और यातायात सामान्य हो सका।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
