October 28, 2026

बैंकर्स कमेटियों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

Read Time:2 Minute, 40 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड सभागार में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक प्रखंड प्रमुख नीलू देवी की अध्यक्षता मे आहूत किया गया। आयोजित बैठक में बैंक से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमें सभी बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक की अगुवाई कर रहे प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने बताया कि केसीसी, पशुधन योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक लोग अच्छादित करें, साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना के सही लाभुकों को ससमय राशि सम्मान पूर्वक उपलब्ध कराई जाए आदि बिंदुओं पर शाखा प्रबंधकों से विचार विमर्श किया गया। बताया आपसी तालमेल और समन्वयक से जरूरतमंद लोगों को ऋण देने की आवश्यकता है। बैंकों में लंबित आवेदनों का निपटारा कर जरूरतमंद लोगों को सरकार द्वारा आयोजित योजना केसीसी, पीएमईजीपी एवं अन्य योजना संबंधित सभी शाखा मैनेजरों को अविलंब ऋण संबंधित आवेदन पत्र को निपटारा करने की अपील की गई। बैठक में जीविका समूह के खाता लिंकेज और अन्य योजनाओं में सहयोग की अपील बैंक के शाखा प्रबंधकों से की गई है। मौके पर शाखा प्रबंधकों ने सभी की मौजूदगी में ऋण धारकों से ऋण वसूली को लेकर मदद की अपील संबंधित पदाधिकारीगण से की। बैंकर्स कमेटी की बैठक में बैंक से संबंधित योजनाओं पर तेजी को लेकर चर्चा की गई। इस अवसर पर बीडीओ रितेश कुमार, सीओ उदय प्रसाद, एलडीएम मनोज कुमार मधुकर, सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक कुमार, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अभय कुमार, जीविका प्रबंधक शाहनवाज इरफान, कृषि पदाधिकारी रामबहादुर महतो, ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रोशन कुमार, नाबार्ड के डीडीएम अमित कुमार सिन्हा सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Previous post अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले राजद प्रतिनिधि मंडल।
Next post खनन निरीक्षक से धक्का-मुक्की मामले में 7 लोगों पर प्राथमिकी ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial