वृक्ष गिरने से मनिहारी-तेज नारायणपुर रेल खण्ड पर विद्युतीकरण तारों में आग, विभागीय कर्मी द्वारा मरम्मती जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार मंडल के मनिहारी तेज नारायणपुर रेल खण्ड के बीच बघार पंचायत से होकर गुज़रने वाले रेलवे विद्युतीकरण तारों पर भारी बारिश के कारण देर शाम एक वृक्ष गिर गया, जिससे तारों में आग लग गई। मजदूर यूनियन के नेता जयप्रकाश यादव ने तुरंत इसकी सूचना कटिहार रेलवे नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना मिलने पर रेलवे विद्युत सेक्शन के कर्मियों ने देर रात मौके पर पहुंचकर टूटे तारों की मरम्मत का कार्य शुरू किया।मनिहारी रेल थाना प्रभारी जीत नारायण हेंब्रम ने दूरभाष पर जानकारी दी कि वृक्ष के गिरने से तारों में आग लग गई थी, लेकिन विद्युत आपूर्ति को बंद कर मरम्मत कार्य चल रहा है ताकि जल्द से जल्द आवागमन पुनः सुचारु हो सके। इस मौके पर रेल सहायक इंस्पेक्टर सहनी भी उपस्थित थे। खबर भेजे जाने तक मरम्मती कार्य अंतिम चरण पर था।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
