बिहार राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन संपन्न, 200 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
बिहार राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन गुरुवार को कटिहार में हुआ। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने किया। इस आयोजन में राज्यभर से 200 खिलाड़ियों ने शिरकत की है।उद्घाटन समारोह में आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी, जिला खेल पदाधिकारी शादाब आलम, इनकम टैक्स कमिश्नर रिंकू सिंह, डॉक्टर निखिल कुमार झा, डॉक्टर अविनाश कुमार, सुभाष कुमार, जिला उपाध्यक्ष शिशिर कुमार सिंह, टूर्नामेंट आयोजन समिति के सचिव बबन कुमार झा, कोषाध्यक्ष आतिश कुमार शाह और सुनील राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।खिलाड़ियों को पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि कटिहार में लगातार खेल आयोजनों का सफलतापूर्वक संचालन होता रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने बिहार सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और बताया कि अब खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में भी अवसर मिल रहे हैं।आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल सिंह बेगानी ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जो पूरे बिहार से आए हैं। टूर्नामेंट 26 सितंबर से 29 सितंबर तक चलेगा, जिसमें कटिहार के स्थानीय लोग चार दिनों तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आनंद उठा सकेंगे।आयोजन समिति के सचिव बबन कुमार झा ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कटिहार की पावन धरती पर इस आयोजन को लेकर गर्व व्यक्त किया। जयप्रकाश शर्मा ने टूर्नामेंट में आए हुए रेफरी अतनु चटर्जी, डायरेक्टर प्रदीप श्रीवास्तव और सभी अंपायरों का भी धन्यवाद किया।इस चैंपियनशिप का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 29 सितंबर 2024 को संपन्न होगा।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
