July 22, 2026

संपूर्ण क्रांति दिवस पर युवा राजद ने दिया धरना

Read Time:1 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

समाहरणालय के समीप युवा राजद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में जाति जनगणना के समर्थन में एवं नई शिक्षा नीति एवं बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी सहित अन्य मांगों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित हुई। इस धरना प्रदर्शन में राजद के जिला अध्यक्ष इशरत प्रवीन, प्रधान महासचिव विनोद कुमार साह, पूर्व मंत्री डॉ० रामप्रकाश महतो,विजय यादव, आशु पांडे, विनोद सिंह, हसन आरजू के अलावा बड़ी संख्या में राजद के कई वरिष्ठ नेता भी मुख्य रूप से मौजूद थे। मौके पर राजद नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जाति जनगणना नहीं होने देना चाहती है। इसलिए बार-बार साजिश के तहत बाधा लगा रही हैं। मौजूद राजद नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने वायदा किया था कि युवाओं को दो करोड़ रोजगार भी दिया जाएगा। वह वायदा भी केंद्र सरकार भूल चुकी हैं। अब आने वाले चुनाव में देश के युवा अवश्य केंद्र सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। मौजूद राजद नेताओं ने मजबूती से अपनी मांग को रखते हुए कटिहार जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया है।

Previous post उड़ती धूल व डस्ट को लेकर मिट्टी माफिया व ग्रामीणों के बीच हुई झड़प, वीडियो वायरल ।
Next post अज्ञात अपराधियों द्वारा मछुआरों को किया गया घायल, रेफर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial