बारसोई में एसडीओ एवं एसडीपीओ के नेतृत्व में निकला फ्लेग मार्च।
गुरुवार की शाम एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं एसडीपीओ प्रेमनाथ राम के संयुक्त नेतृत्व में होली एवं शबे बरात के मद्देनजर विधि व्यवस्था संधारण के क्रम में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पदाधिकारी एवं पुलिस बल ने पैदल मार्च करते हुए नपं के महेन्द्र चौक , रासचौक, महात्मा गांधी चौक, मस्जिद चौक के सड़कों पर पैदल मार्च किया। इसके उपरांत रघुनाथपुर, लहगरिया को गए । इस संबंध में एसडीओ राजेश्वरी पांडे ने कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में होली एवं शबे बरात पर्व को मनाए । और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कायम करें। वहीं उन्होंने कहा कि होली के दिन हुड़दंगियों पर प्रशासन की विशेष पैनी नजर रहेगी तथा ऐसे लोग बख्शे नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने होली खेलने वाले लोगों से अपील किया कि किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती रंग गुलाल ना लगावे क्योंकि यह पर्व खुशी का पर्व है और खुशी से ही पर्व को निभाने की कोशिश करें । वही इस अवसर पर सीओ अमर कुमार राय, इंस्पेक्टर अरुण कुमार, एसआई दिनेश कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
