August 27, 2026

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उड़नदस्ता व रौतारा पुलिस टीमों ने की वाहनों की जांच

Read Time:1 Minute, 50 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

कोढ़ा प्रखंड के रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदन चौक समीप उड़नदस्ता दल टीम व स्थानीय रौतारा पुलिस टीम ने आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य से वाहनों की सघन जांच की। जिसको लेकर मजिस्ट्रेट के रूप में प्रतिनियुक्त बीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से विभागीय निर्देश पर चारपहिया, दोपहिया सहित वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर जांच दौरान नगदी कैश, शराब, प्रतिबंधित वस्तु आदि की जांच की गई। जांच दौरान किसी प्रकार के चुनाव से संबंधित सामान अथवा नगदी रुपए बरामद नहीं हो पाई। बताया लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उनके बीच रुपए, शराब या अन्य किसी वस्तु का वितरण करना, रिश्वत देना आदि की संबंध में निगरानी रखी जा रही है। चुनाव को निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक कवायद जारी है। इस अवसर पर एस आई भोला कुमार के नेतृत्व में दर्जनों चारपहिया, दोपहिया सहित वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गई। इस अवसर पर उड़नदस्ता की टीम व स्थानीय पुलिस टीम आदि मौजूद रहे।

Previous post कांग्रेसी नेता के निधन पर पुर्व सांसद सहित कांग्रेसियों ने दिया श्रद्धांजलि
Next post मतदाता जागरूकता को लेकर प्रखंड मुख्यालय में चलाया गया हस्ताक्षर अभियान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial