कांग्रेसी नेता के निधन पर पुर्व सांसद सहित कांग्रेसियों ने दिया श्रद्धांजलि
प्रवीण कुमार (कटिहार)
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण भगत का आकस्मिक निधन हो जाने के बाद उनके निज निवास स्थान मिर्चाईबाड़ी में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए उन्हे ढांढस बंधाया।इस संबंध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि अरुण भगत हमारे राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस को बहुत धक्का लगा है। इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के साथ पूरा कांग्रेसी परिवार खड़ा है। उनके मृत आत्मा को शांति के लिए हम कांग्रेसियों ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।और उन्हे इस दुख की घड़ी से उबरने की शक्ति दे।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री जनाब तारीक अनवर साहब कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव, पूर्व विधायक सत्यनारायण प्रसाद महतो, पूर्व विधायक सुनीता देवी, दिलीप विश्वास, संजय सिंह, प्रह्लाद गुप्ता,अल्तमश दीवान, मोहम्मद इश्तियाक आलम, मन्नी पासवान, अमरपाली यादव, अवधेश मंडल, राजेश उरांव, डाक्टर सतनारायण,पंकज तम्बाकूवाला, मोहम्मद सोहराब, अमित पासवान, अमरनाथ तिवारी, विमल सिंह बेगानी आदि मौजूद रहें।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
