April 29, 2026

रामनवमी शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक लिए गए कई निर्णय ।

Read Time:3 Minute, 8 Second

बारसोई थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर आगामी रामनवमी के दिन शोभायात्रा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । इस दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं एसडीपीओ प्रेमनाथ राम मौजूद रहे । बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं पूजा कमेटी के सदस्यों से रामनवमी शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श किया। जिसमें शोभायात्रा की रूट चार्ट, प्रशासन की मौजूदगी, डीजे पर पाबंदी सहित कमेटी द्वारा लाइसेंस लेने की बातों पर चर्चा हुई । इस दौरान एसडीओ ने कमेटी सदस्यों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत ही पूजा को संपन्न कराना है और असामाजिक तत्वों एवं हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान युवा नेता सागर साह ने अपने कमेटी सदस्यों के तरफ से प्रशासन को आश्वस्त कराया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभा यत्रा शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा प्रशासन को शिकायत का मौका नहीं दिए जाएंगे । वहीं एसडीपीओ ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि डीजे पर प्रतिबंध है और प्रशासन के जवान एवं अधिकारी शोभायात्रा के दौरान चौक चौराहे पर मौजूद रहेंगे। वहीं उन्होंने कड़ी शब्दों में शोभायात्रा के दौरान नशा सेवन करने वाले लोगों को शामिल नहीं होने की चेतावनी दी। वही गोरखपुर मंदिर के अध्यक्ष पिंटू यादव ने शोभा यात्रा के दौरान रूट चार्ट के दरमियान भारी वाहनों को आवागमन हेतु रोक लगाए जाने की परामर्श दिया । जदयू नेता मामून रशिद ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि शोभा यात्रा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भरपूर सहयोग करेंगे । इस अवसर पर अंचल निरीक्षक अरूण कुमार, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, दीपक चंद्र दास, पूर्व मुखिया संतोष सिंह , आयूष कुमार, मेंहदी हसन, संजय कुमार साह, मूनिव चौधरी, रौशन अग्रवाल, अनिल भगत सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को रौंदा घटनास्थल पर महिला की हुई मौत
Next post नहाय खाय पर छठी मैया का गीत गाकर लोक गायिका देवी ने शहरवासियों को शहर को साफ-सुथरा रखने का दिलाया संकल्प
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial