सांसद तारिक अनवर ने कटिहार सदर अस्पताल का किया दौरा, सुविधाओं का लिया जायजा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार के सांसद तारिक अनवर शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ अचानक कटिहार के सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र सिंह और डीएस डॉ. आशा शरण के साथ मिलकर वार्ड में मौजूद मरीजों से मुलाकात की और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में पाई गई कुछ कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य मंत्री से संबंधित जो भी आवश्यकताएं होंगी, उनके बारे में पत्र लिखकर अवगत कराया जाएगा।एम्स की शाखाओं पर पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद तारिक अनवर ने कहा कि हर जगह एम्स की शाखा खोलना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत अंतर है। साथ ही उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पटना में भी जो एम्स की शाखा है, उसमें जितनी सुविधाएं होनी चाहिए, वह पर्याप्त नही है।इस अवसर पर युवा नेता फिरोज कुरेशी, राजेश मिश्रा सहित दर्जन भर कार्यकर्ता सांसद के साथ मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
