पूर्व उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार राकेश को मिला नोटिस ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी अनुमंडल कार्यालय द्वारा पूर्व उप मुख्य पार्षद उम्मीदवार राकेश कुमार राय को वाद संख्या 17/ 2023 के अधीन बजरिया नोटिस बुधवार को मिला। राकेश कुमार राय ने बताया कि मेरे और मनिहारी नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार के मामले में जिला निर्वाची पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कटिहार के पत्रांक 130/नि. 17 /2/ 2023 के आलोक में उठाए गए संबंधित बिंदुओं की जांच में कागजातों के साथ अनुमंडल कार्यालय के वेशम में 23 फरवरी को स समय उपस्थित रहने को कहा गया था। राकेश राय ने बताया कि मैं स समय उपस्थित हुआ जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी ने राकेश राय को कागजातों की सही जांच कर जिलाधिकारी को भेज देने की बात कही। राकेश राय ने कागजातों को जांच कर उचित न्याय देने की निर्वाचि पदाधिकारी व प्रशासन से अपील की।उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार ने दूरभाष पर बताया कि पुरानी रंजिश निकालने के लिए मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा है और विकास को अवरुद्ध करने की कोशिश की जा रही है।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
