पूर्णिया महारैली में दस हजार राजद के कार्यकर्ता मनिहारी विधानसभा से भाग लेंगे — लाखो यादव
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
आगामी 25 फरवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली महारैली की तैयारी में राजद के फायर ब्रांड नेता व मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखो यादव ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक भेंटवार्ता में राजद नेता लाखो यादव ने बताया कि विशाल रैली की सफलता के लिए जिले के अन्य प्रखंडों के अलावा मनिहारी विधानसभा से कम से कम दस हजार से ऊपर राजद के कार्यकर्ता भाग लेंगे। लाखो यादव ने बताया कि यह कार्यकर्ता निर्धारित समय पर रंगभूमि मैदान परिसर में पहुंचेंगे जहां राजद के युवा नेता और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी हुंकार भरेंगे।इस महारैली की तैयारी को लेकर लाखो यादव के जांबाज सिपाही गजेंद्र यादव ने बताया कि एक सप्ताह से पंद्रह मजदूर के द्वारा बीस हजार झंडा के लिए बांस बत्ती बनाया जा चुका है। रैली के दिन अहले सुबह से ही मनिहारी विधानसभा के तीनों प्रखंडों के सभी पंचायतों और मनिहारी अमदाबाद के सभी वार्डों से कार्यकर्ता पूर्णिया के लिए कुच करेंगे। इसके लिए 70 चार पहिया गाड़ी, 150 ऑटो के साथ-साथ अन्य वाहनों की व्यवस्था राजद नेता लालू यादव के तरफ से की गई है। प्रत्येक वाहनों में कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए एक्टिव कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। बदलते मौसम और बढ़ती तपिश के मद्देनजर फर्स्ट एड बॉक्स, पानी की सुविधा सहित अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखा जाएगा। लाखो यादव ने बताया कि इस महारैली के बाद केंद्र की सरकार का होलिका दहन हो जाएगा।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
