May 27, 2026

प्रद्युम्न ओझा बने जन सुराज के मनिहारी विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रद्युम्न ओझा को जन सुराज का चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस अवसर पर पार्टी के अनुमंडल अध्यक्ष अधिवक्ता संजीव कुमार देव, सैफ अली खान, प्रखंड अध्यक्ष पार्षद श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि श्री ओझा के राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी और उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित होगी। सभी ने जन सुराज के वरीय पदाधिकारियों का आभार जताया और कहा कि श्री ओझा का नेतृत्व मनिहारी में संगठन को नई दिशा देगा।

Previous post दियारा क्षेत्र में एक किसान को गोली मारकर किया हत्या पुलिस जांच में जुटी
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने विधानसभा में गौशाला ओवर ब्रिज की ओर ध्यान आकृष्ट किया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial