पूर्व उप मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को सौंपा माँग पत्र
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने अपने नई दिल्ली प्रवास पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या -04 विद्यानगर तेजा टोला के निकट तथा वार्ड संख्या -16 बघवावाडी़ के निवासियों का रेल से संबंधित समस्या से अवगत कराते हुए इसके शीघ्र समाधान हेतु पत्र सौपा। पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने बताया कि विद्यानगर के निवासियों को मुख्य सड़क पर आने के लिए कटिहार- पूर्णिया रेलखंड होकर जाना पड़ता है ।इस स्थान पर वर्षो से रेल समपार फाटक की क्षेत्र के लोगों द्वारा मांग किए जाने के बावजूद भी रेल द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र के घनी आबादी का प्रतिदिन रेल पटरी को पार कर मुख्य सड़क पर आने -जाने से जान माल का खतरा बना रहता है। यहां कई दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है ।वहीं दूसरी ओर बघवावाडी़ मुहल्ले से पश्चिम दिशा की ओर गुड्स ट्रेनों के सीधे आवागमन के लिए एक बाईपास नई रेल लाइन स्थित है ।जहां घंटों माल गाड़ी रेल लाइन पर खड़ी रहती है। जिससे इस मुहल्ले के नागरिकों को भी मुख्य सड़क पर आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री श्री वैष्णव से विद्यानगर एवं बघवावाडी़ के निवासियों के सुगम आवागमन हेतु कटिहार- पूर्णिया रेल खंड के विद्यानगर एवं बघवावाडी़ मे रोड अंडर ब्रिज के निर्माण की मांग की। जिससे दोनों घनी आबादी वाले मुहल्ले के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने विद्यानगर एवं बघवावाडी़ के निवासियों के हित में शीघ्र ही सकारात्मक पहल का भरोसा पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद को दिया हैl
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
