आठ जुलाई को सांसद पहुंचेंगे कटिहार टाउन हॉल में आयोजित होगा भव्य कार्यक्रम
कटिहार(प्रवीण कुमार)
कटिहार के नवनिर्वाचित सांसद तारिक अनवर दिल्ली में शपथ लेने के बाद आठ जुलाई को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार पहुंचेंगे। जहां जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में नवनिर्वाचित सांसद तारीक अनवर का स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इसी को लेकर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता प्रहलाद गुप्ता ने बताया कि आठ जुलाई को नवनिर्वाचित सांसद तारीक अनवर के कटिहार पहुंचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में उनका जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कटिहार जंक्शन से सांसद तारीक अनवर का काफिला शहीद चौक पहुंचेगी जहां वह सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद पूरे शहर का भ्रमण करते हुए लोगों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताएंगे फिर टाउन हॉल पहुंचेंगे जहां जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम स्वागत समारोह में भाग लेंगे। जहां नवनिर्वाचित सांसद तारिक अनवर का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी जोड़ों पर है। वहीं जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि नवनिर्वाचित सांसद तारीक अनवर के कटिहार आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है और सांसद तारीक अनवर के कटिहार पहुंचने पर उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन आठ जुलाई को टाउन हॉल में किया गया हैं जिसको लेकर तैयारी तीव्र गति से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कटिहार पहुंचने पर सांसद तारीक अनवर कटिहार शहर के साथ-साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्र का भी भ्रमण करेंगे और लोगों से भी मिलेंगे। मौके पर एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष मनी पासवान, युवा के प्रदेश महासचिव इश्तियाक आलम,मो० मुस्ताक,विवेक चौधरी,सौरव यादव,सुबोध यादव सहित कई लोग मौजूद थें।
