पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का आज वर्ष के अंतिम दिन एक सौ आठवां एपिसोड का सीधा प्रसारण आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सुना। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री के संग भाजपा नेता वीरेंद्र यादव, गजेंद्र नाथ पाठक, दिनेश दास, अमित गुप्ता, लिट्टू चौधरी, बबलू यादव, कुंदन साह, अभिषेक सिंह, सत्यम सिंह, रमेश उपाध्याय, मंटू साह, विकास जायसवाल, रघुवंश भगत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला के मंदिर उद्घाटन का जिक्र करने से लोग काफी उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री ने कहा की 140 करोड़ भारतीयों की ताकत से ही इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा है। विकसित भारत की भावना से, आत्मनिर्भरता की भावना से, देशवासी ओतप्रोत है। भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम निरंतर अपनी लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने शारीरिक स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए कहा की शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर जिस तरह से बढ़ोतरी हो रही है। इससे इस क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षकों की मांग भी बढ़ रही है। उन्होंने नियमित व्यायाम और सात घंटे की नींद को शरीर के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि यह हमें फिट रहने में मदद करती है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी को सुनने के बाद उत्साहित भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार भारत का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
