August 26, 2026

मनिहारी पुलिस द्वारा 225 ली.विदेशी शराब सहित स्कोर्पियो जप्त, तस्कर फरार

Read Time:1 Minute, 34 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

नव वर्ष को लेकर जहां पुलिस अलर्ट मोड में है वही शराब तस्कर अपनी करतूतों से बाज नही आ रहे है। शनिवार की मध्य रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर बंगाल की ओर से आ रही स्कोर्पियो को मनिहारी पुलिस द्वारा कालीगंज के पास उक्त स्कोर्पियो को रोकने पर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची मनिहारी पुलिस की टीम में शामिल एस आई बिमलेश कुमार, गोतम कुमार, उमेश चन्द्र पाण्डेय और संजय यादव ने उक्त स्कोर्पियो में बंगाल निर्मित विभिन्न ब्रांडों के विदेशी शराब भारी मात्रा में पाया। तत्पश्चात शराब और स्कोर्पियो को जब्त कर थाना लाया गया। थाना प्रभारी रामविलास सिंह ने बताया कि बंगाल निर्मित 225.390 लीटर विदेशी शराब की खेप सहित परिचालन में शामिल स्कोर्पियो को जब्त कर न्यायिक प्रक्रिया की जा रही है।कहा कि आगे भी शराब तस्करों व इसके उपभोक्ताओं पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इस अवसर पर पीएसआई निशा रानी मौजूद थी।

Previous post सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मनिहारी पुलिस की फुट मार्च
Next post पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial