July 20, 2026

पत्रकार के माता के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Read Time:1 Minute, 41 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता विजय कुमार गुप्ता के माता के निधन पर शोक सभा का आयोजन। पत्रकार विजय कुमार गुप्ता के माता के निधन की खबर लगते ही शोक की लहर दौड़ गई। जिस क्रम में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद पहुँच श्रद्धांजलि दी और उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना किया। उन्होंने ने कहा कि मृतक माधुरी देवी अच्छा स्वभाव के मिलनसार गृहणी थी। उनके आकस्मिक निधन से ग्रामीण गांव के लोग मायूस है। और मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और पति समेत अपने पोता-पोती छोर कर स्वर्ग सुधार गई है। इस दरमियान प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पैक्स अध्यक्ष राधा उरांव, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रशांत झा, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, समिति प्रतिनिधि सदानन्द तिर्की, समाज सेवी, हृदय नारायण उरांव, अशोक कुमार यादव आदि जनप्रतिनिधियों के साथ गणमान्य पहुच कर श्रद्धांजलि दी और उनके दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे ईश्वर शांति की कामना किया।

Previous post जाति आधारित गणना प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन ।
Next post पंचायत कर्मी के अनुपस्थिति को लेकर मुखिया ने कार्रवाई हेतु दिया लिखित आवेदन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial