July 27, 2026

पंचायत कर्मी के अनुपस्थिति को लेकर मुखिया ने कार्रवाई हेतु दिया लिखित आवेदन ।

Read Time:3 Minute, 52 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के पंचायत सरकार भवन में कार्यरत कर्मी की अनुपस्थिति से परेशान होकर मुखिया कन्दलाल मुर्मू ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदनी को एक लिखित में आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। जबकि लिखित आवेदन में कहां है कि पंचायत सरकार भवन बलुआ में प्रतिनियुक्त कर्मी अपने नियत समय से अनुपस्थित पाया गया है। मौके पर मुखिया ने लिखित आवेदन में लेखापाल सह आई टी सहायक, पंचायत रोजगार सेवक, विकास मित्र, किसान सलाहकार यह सभी के खिलाफ में आवेदन देकर विधिवत कार्रवाई की मांग की है। मौके पर बलुआ पंचायत के मुखिया कन्दलाल मुर्मू ने बताया कि पंचायत सरकार भवन बलुआ में कई दिनों से ताला लगी हुई है। जबकि पंचायत सरकार भवन में प्रत्येक दिन सभी कर्मी के लिए बोर्ड में लिखा गया है कि किस दिन किसका ड्यूटी है। लेकिन इसके बावजूद भी सभी कर्मी उपस्थित नहीं हो कर अनुपस्थित रहते हैं। जिसको लेकर कई बार मौखिक सूचना भी दिया गया कि सभी पंचायत कर्मी पंचायत सरकार भवन बलुआ में उपस्थित होकर कार्य करें, लेकिन कोई भी कर्मी सुनने को तैयार नहीं है। जिसको लेकर सोमवार को पंचायत सरकार भवन बलुआ पहुंचे तो देखा कि सभी कर्मी में मात्र एक ही कर्मी उपस्थित पाया गया, बाकी सभी कर्मी अनुपस्थित मिला, जिसको लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को आवेदन दिए हैं और चाहते हैं कि इस पर विधिवत कार्रवाई हो सभी कर्मी पंचायत सरकार भवन में उपस्थित होकर कार्य करें। साथ ही कहा कि पंचायत भवन में कर्मी की अनुपस्थित रहने को लेकर पंचायत के जनता को अपनी कार्य को लेकर काफी कठिनाई होती है। इस को लेकर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी स्नेहा नंदनी ने बताया कि बलुआ पंचायत के मुखिया ने पंचायत सरकार भवन में अनुपस्थित कर्मियों को लेकर आवेदन दिए हैं, इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव आदि जनप्रतिनिधि थे। ऐसे संबंधित कर्मियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए तभी सुचारू रूप से पंचायत के ग्रामीणों को सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं की जानकारी और लाभ मिल सकेंगा। सरकार तरह-तरह की योजना चला रही है ताकि आम लोगों को लाभ मिल सके। लेकिन विभाग उदासीनता के कारण आम अवाम ग्रामीण वंचित रह जाते हैं। जबकि लाखों की की लागत से पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है। ताकि पंचायत के लोगों को समुचित योजनाओं का लाभ मिल सके लेकिन ऐसा नहीं हो पाता है कहीं ना कहीं विभाग की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है।

Previous post पत्रकार के माता के निधन पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Next post तीन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial