पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अग्नि कांड स्थल पर पहुंचे लिया घटना की जानकारी ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने दीपावली की रात्रि कटिहार नगर के वार्ड संख्या 25 अंतर्गत रामनगर में हुए अगलगी की घटनास्थल पर पहुंँच पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया की अगलगी की घटना में शंकर वर्णवाल, उपेंद्र सिंह, अनिल साह, मनोज राम एवं दिलीप विश्वास कुल पांच परिवार इस घटना से पीड़ित हुए हैं ।पीड़ितो के घरों एवं दुकानों में रखें सभी कीमती सामान जलकर राख हो गए। श्री प्रसाद ने अगलगी की घटना में हुए लाखों रुपए की क्षति पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को सांत्वना दी। साथ ही पीड़ितो को सरकार द्वारा दी जाने वाली मान्य सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराने हेतु अंचल पदाधिकारी को निर्देश दिया। इस अवसर पर भाजपा नेता देवव्रत गुप्ता, ललन सिंह, मनोज सरकार, कुंदन साह, संतोष सिंह, शिवशंकर सरकार, रमेश महतो ,कैलाश साह, जाँक्सन यादव ,अमरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
