पूर्व उप मुख्यमंत्री ने काली मंदिर में भव्य मेला का किया उद्घाटन ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने काली पूजा के अवसर पर कटिहार पंचायत अंतर्गत टपका गांव एवं दिग्घी कटिहार में अवस्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर में आयोजित भब्य मेला का उद्घाटन किया ।साथ ही श्री प्रसाद ने माता की पूजा अर्चना कर लोगों के सुख- शांति, समृद्धि की कामना कीl इस अवसर पर दिग्घी कटिहार काली माता मंदिर परिसर में आयोजित जागरण एवं झांकी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण भक्ति संगीत व भजन से भाव विभोर हो माता की आराधना मे लीन दिखे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री श्री प्रसाद ने टपका गांव के काली मंदिर के निकट आने वाले दिनों में सामाजिक कार्यों के उपयोग के लिए एक सामुदायिक भवन एवं चबूतरा के निर्माण की बात कही ।इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री प्रसाद के संग पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री राम प्रकाश महतो भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज राय पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो समाजसेवी शशिकांत सिंह सत्यनारायण ऋषि, गौतम वर्मा, बेचन सिंह, मुखिया मनोज हंसदा सहित बड़ी संख्या मैं भक्तगण उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: भाभी से रेप के आरोप में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना की पुलिस ने रेप के आरोप में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई नशे में धराए 6 शराबी गिरफ्तार, आजमपुर गोला से 12.775 लीटर विदेशी शराब जब्त
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन में बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम लेलहा चौक नवाबगंज...
चार वर्षों की सफल सेवा के बाद जीविका BPM ब्रजेश कुमार को भावभीनी विदाई
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जीविका मनिहारी के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) श्री ब्रजेश कुमार के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड...
गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब के साथ युवक गिरफ्तार, फरार अभियुक्त भी दबोचा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों...
भूमि विवाद में हसुआ के वार से युवक गंभीर घायल, दो गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबादनगर पंचायत क्षेत्र के पासवान टोला गांव में रविवार रात करीब नौ बजे भूमि विवाद को...
किशनगंज हाई स्पीड कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) सीमांचल के विकास का नया अध्याय लिखेगा : विधायक दुलाल चंद्र गोस्वामी
कटिहार सहित सीमांचल क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधुनिक सड़क संपर्क, औद्योगिक प्रगति एवं आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक ऐतिहासिक...
