पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा योग अपनाकर काया निरोग बनाने में मददगार
प्रवीण कुमार (कटिहार)
11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि योगपीठ कटिहार शाखा के द्वारा रेलवे मैदान कटिहार में योगाभ्यास कराया गया। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय आदि प्रमुख लोगों के साथ बड़ी संख्या में नगर वासियों ने भाग लिया। पतंजलि योगपीठ के मुख्य योगाचार्य दयाशंकर के संग श्रेया राय,सार्थक, दीपसूर्या, खालिदा, नरगिस हुसैन,शशि प्रभा एवं उल्फत हुसैन ने लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योग ऐसा अभ्यास है, जो शरीर को निरोग बनाने का काम करता है। योग के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान योग दिवस मनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। जिसे अपना कर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को योग दिवस मनाने का फैसला किया।फलस्वरूप आज संपूर्ण विश्व में बड़ी संख्या में लोगों ने इसे अपना कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई है। इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लोगों से योग अपनाकर काया निरोग बनाने और स्वस्थ रहते हुए आगे बढ़ाने की कामना की।
More Stories
पचरा गांव में भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर प्रखंड के पचरा गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर एक दिवसीय भक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
फलका में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत, चालक फरार ।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के दरमाही गांव के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 17 वर्षीय बाइक...
शिकारपुर कटारी पुल के पास 20 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने शिकारपुर कटारी पुल के पास कार्रवाई करते हुए 20 लीटर देसी शराब के...
आबादपुर पुलिस ने संकोला मोड़ पर चलाया वाहन जांच अभियान
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) आबादपुर थाना पुलिस ने संकोला मोड़ पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल चालकों के...
धचना रेलवे पुल घाट पर डूबने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत, SDRF ने एक दिन बाद बरामद किया शव।
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) धचना रेलवे पुल घाट पर नदी में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घटना...
फलका में अगलगी से प्रभावित 18 परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित।
फलका (मो0 काजु ) प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाओं में घर-गृहस्थी का सामान गंवा चुके 18 परिवारों के बीच...
