अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर न्यायिक प्राधिकारियों ने किया योगा, योग करने से शरीर से लेकर मन तक स्वस्थ रहता है: जिला जज
प्रवीण कुमार(कटिहार)
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में शनिवार को एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी ने कीया। आयोजित योग कार्यक्रम में योग गुरु विजय कुमार पाठक द्वारा कई योग अभ्यास कराया गया। जिला जज श्री त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा की योग करने से शरीर से लेकर मन तक स्वस्थ रहता है। इसलिए रोज ही योग करना चाहिए। कार्यक्रम की तैयारी विधि सेवा प्राधिकार की ओर से की गई थी। इस अवसर पर योग में एडीजे संदीप मिश्रा ,आशुतोष राय, सुनील सिंह, विजेंद्र कुमार तिवारी,तेज प्रताप सिंह,अखिलेश पांडे, महेंद्र यादव,संजय कुमार, सौरभ सिंह,ए पीजे श्री पाठक,सीजीएम माधवी सिंह,एसीजीएम सह डी एल एस ए सचिव कमलेश सिंह देवू,एसीजेएम मनीष।कुमार, कुलदीप श्रीवास्तव,मुंसिफ सुभाष चंद्र निषाद, न्यायिक दंडाधिकारी मोनिका मेहता,मोनिका कुमारी,प्रीति कुमारी, नारायण ठाकुर सहित सभी अन्य न्यायिक पदाधिकारी के अलावा स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक के साथ पैनल अधिवक्ता,पीएलवी व सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
