May 31, 2026

पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह का निधन, मनिहारी ने एक बुलंद आवाज खोया

Read Time:2 Minute, 13 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंह का शुक्रवार को अहले सुबह पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से वेंटिलेटर पर जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।विश्वनाथ सिंह न सिर्फ कटिहार ही नही बल्कि अति पिछड़ा समाज और निषाद समुदाय के सशक्त नेता के साथ साथ मनिहारी की एक बुलंद आवाज थें। वे बिहार मत्स्य बीज निगम के अध्यक्ष और मछुआ आयोग के पहले अध्यक्ष भी रहे। राजनीति के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।उनका पार्थिव शरीर पहले बिहार विधानसभा, फिर JDU कार्यालय ले जाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी। परिवार में उनके तीन पुत्र विजय सिंह, बद्री नारायण सिंह और राज शेखर सिंह हैं।उनके निधन से बिहार की राजनीति में एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा ने विश्वनाथ जी के निधन पर कहा की वे मनिहारी के धरती पुत्र थें और उन्होंने पंचायत से विधानसभा तक का सफर बड़ी बुलंदी से तय किया।उनके अनुज पुत्र शेखर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को गंगा घाट पर राजकीय सम्मान के साथ परिजनों व शुभचिंतकों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Previous post सरस्वती पूजा एवं शब ऐ बारात पर्व को लेकर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित।
Next post सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial